भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर- 2 दिन पूर्व गुरु नानक इंटर कॉलेज के सामने महामाया पेंट की दुकान में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है ।दुकान में काम करने वाला कर्मचारी ही चोरी की घटना में लिप्त पाया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लाखों की नगदी और चेक बरामद कर लिए ।मामले का खुलासा करते हुए सीओ अभय प्रताप सिंह ने बताया कि 2 दिन पूर्व महामाया पेंट की दुकान से चार लाख की नगदी व अन्य कागजात व चैक चोरी कर लिए गए थे ।दुकान के स्वामी पुलकित बाबा ने मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई ।जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो दुकान में काम कर रहा कर्मचारी शिवनगर निवासी विक्की कश्यप संदेह के घेरे में आया ।पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि उसी ने दुकान में चोरी की थी ।पुलिस ने उसके घर से 3:50 लाख से अधिक नकदी और दो चैक व अन्य कागजात बरामद कर लिए है। पुलिस टीम में कोतवाल विक्रम राठौर, एसएसआई सतीश चंद कापड़ी, एसआई सुरेंद्र प्रताप बिष्ट, कांस्टेबल संजीव कुमार, नीरज शुक्ला शामिल थे।
लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
RELATED ARTICLES



