भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। एसएसपी दलीप सिंह कंुवर ने पुलिस कार्यालय स्थित सभागर में अपराध समीक्षा बैठक ली। जिसमें विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श करते हुए आश्वयक दिशा-निर्देश दिये।
इस दौरान एसएसपी कंुवर ने कहा कि बॉर्डर पर चेकिंग जोरशोर के साथ करे। जनपद में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों का पोर्टल में पंजीकृत होना अनिवार्य है। वही बिना मास्क के घूम रहे लोगो को चालान किया जाए। साथ ही लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि हत्या जैसे अपराधों का अनावरण एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाय। साथ ही वाहन चोरी, चेन लूट जैसी घटनाओं का अनावरण हेतु शीघ्र टीम थाना स्तर पर बना दी जाए। जिसमें एसओजी का भी सहयोग लिया जाए। साइबर से सम्बन्धित अपराधों में समय से कार्यवाही किया जाना अत्यन्त आवश्यक है। उन्होने कहा कि तीन वर्ष से अधिक समय से लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में अभियान चलाकर त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें। महिला उत्पीड़न सम्बन्धित अपराधों का गुण दोष के आधार पर आंकलन करते हुए निस्तारण प्राथमिकता के साथ करें। गैंगस्टर एक्ट में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही व एनडीपीएस अपराधों में जानकारी जुटा कर मास्टर माइंड तक पहंुचने की जानकारी जुटाएं। वही शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण एक माह के भीतर करें। ट्रैफिक चालान करने में ई-चालान मशीन का प्रयोग किया जाए। इस दौरान होने वाली सडक दुर्घटना में सम्बन्धित थाना एवं ट्रेफिक की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। इसके अलावा इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी या इनामी धनराशि बढ़ाने की कार्यवाही, सोशल मीडिया से प्राप्त इनपुट पर कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज करना, न्यायालय से प्राप्त आदेशों की तामिली शत प्रतिशत कराना, थाना स्तर पर टीम बनाकर अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी, 7 वर्ष से कम सजा वाले सभी अभियोगो का निस्तारण, स्थानीय व बाहरी संदिग्धों का सत्यापन, वर्तमान में पैरोल पर छुटे अपराधियों की निगरानी संबंधित कार्यवाही अमल में लाएं।
लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएंगी: एसएसपी
RELATED ARTICLES



