Thursday, March 19, 2026
HomeUttarakhandलॉकडाउन की आहट होते ही कालाबाजारी शुरू 

लॉकडाउन की आहट होते ही कालाबाजारी शुरू 

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  लॉकडाउन की आहट शुरू होने के साथ ही मौकापरस्त लोगों ने कालाबाजारी शुरू कर दी है।हैरत की बात तो यह है कि जैसे ही प्रशासन ने दोपहर 2:00 बजे के बाद बाजार बंद करने का आदेश दिया उसके बाद से ही बाजार में विशेषकर तम्बाकू निर्मित उत्पादों के दाम बढ़ने शुरू हो गए। विडम्बना यह है कि अब तक प्रशासन ने इसका संज्ञान नहीं लिया है।

गौरतलब है कि कोरोनावायरस के मामले को देखते हुए शासन ने लगातार नई गाइडलाइन जारी की है। बुधवार से रात्रि 7 से प्रातः 5 बजे तक नाईट कर्फ्यू की घोषणा की थी। इस घोषणा के साथ ही दोपहर 2:00 बजे के बाद बाजार बंद करने के आदेश भी आ गए। ऐसे में गली मोहल्लों में जो होल सेलर बैठे हुए हैं उन्होंने आवश्यक वस्तुओं के दाम में वृद्धि कर दी है। सब्जियों, फल सहित आटे के दाम में दो से लेकर दस रुपये प्रति किलो का अंतर आ गया है। इसके अतिरिक्त गुटखा, सिगरेट और तंबाकू के मूल्यों में भी बेतहाशा वृद्धि कर दी गयी है। श्याम टॉकीज रोड पर भी कई होलसेलर हैं और इसके अलावा सुविधा होटल के समीप वाली गली में भी ऐसे कई होलसेलर हैं, जिन्होंने इन वस्तुओं को लगभग दोगुने दामों में बेचना शुरू कर दिया है। जिससे प्रतीत हो रहा है कि अब कालाबाजारी करने वाले व्यापारियों ने अपने गोदामों में पुराने रखे माल के दाम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ने वाला है। यदि प्रशासन ने इसका संज्ञान नहीं लिया तो दोबारा स्थिति विकट हो सकती है।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments