Tuesday, March 31, 2026
HomeUttarakhandवाकहार्ड फाउण्डेशन ने जयनगर में लगाया निशुल्क चिकित्सा कैम्प

वाकहार्ड फाउण्डेशन ने जयनगर में लगाया निशुल्क चिकित्सा कैम्प

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। शहर से करीब जयनगर नंबर 3 में वाकहार्ड फाउण्डेशन व हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के सहयोग से निःशुल्क आई कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के कई लोगों की निःशुल्क आखों की जांच की गई व दवाई एवं चश्मे भी वितरित किये गए। इस दौरान ग्राम प्रधान समेत अन्य कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

बता दें वाकहार्ड फाउंडेशन द्वारा निरंतर ही समाजहित में कार्य किया जाता रहा है। जिसके तहत आज जयनगर नंबर 3 में प्राथमिक विद्यायल परिसर में निशुल्क नेत्र चिकित्सा कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प का शुभारंभ हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के प्लांट हैड हिमांशु छाबड़ा, सीएसआर हैड वेदापल्ली गोपी व सेफ्टी हेड मोहन द्वारा किया गया। इस दौरान हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के प्रबंधन द्वारा कहा गया कि समाजहित में कंपनी द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है, आगे भी कंपनी प्रबंधन समाजहित में सहयोग देता रहेगा। वहीं वाकहार्ड फांउडेशन द्वारा भी समाजहित में निरंतर जुटे रहने की बात कही गई। चिकित्सा कैम्प में ग्राम प्रधान दीपक पाल, पूर्व उपप्रधान बीडीसी प्रेम सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कैम्प में कई लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई व फाउण्डेशन द्वारा निशुल्क दवाईयां एवं चश्मे भी दिये गए।

वाकहार्ड फाउंडेशन की टीम में टीम लीडर राहुल कुमार, डा. कीर्ति शर्मा, प्रोग्राम मैनेजर दीपा अधिकारी, प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर किरन मिश्रा, फार्माशिस्ट राकेश कुमार, सहयोगी राजू विश्वास आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments