Friday, March 20, 2026
HomeUttarakhandविकास भवन परिसर में लगा हस्तशिल्प मेला

विकास भवन परिसर में लगा हस्तशिल्प मेला

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। दीपावली पर्व पर स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए विकास भवन परिसर में तीन दिवसीय हस्तशिल्प मेला लगाया गया है। इसके अलावा सभी ब्लॉकों में भी हस्तशिल्प मेले का आयोजन किया गया है। इसमें समूह सहायता समूह की महिलाओं की ओर से बनाए गए हस्तशिल्प सामग्री को रखा गया है। जहां लोग हस्तशिल्प से बनी सामग्री की जमकर खरीदारी कर रहे हैं।

विकास भवन परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत पूजा महिला ग्राम संगठन, जवाहर ज्योति संगठन समेत कई अन्य संगठन की महिलाओं ने अपने हाथ से बने मडुवे के बिस्कुट, मोमबत्ती, दीए, फूल मालाएं, हैंडीक्राफ्रट से संबंधित सामग्री लगाई है। पूजा महिला ग्राम संगठन की अध्यक्ष हेमा ध्यानी ने बताया कि मेले को लेकर स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं पिछले कई दिन से सामग्रियां तैयार कर रही थी। मेले का उद्देश्य उनके द्वारा निर्मित सामग्री को बाजार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि लोग हाथों से बनी हुई सामग्री की काफी खरीद कर रहे हैं और डिमांड भी काफी आ रही है।

परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी ने बताया कि जिले में 4800 स्वयं सहायता समूह है। इन समूहों में 50 हजार महिलाएं जुड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए इन उत्पादों को एक बाजार उपलब्ध कराना है। ताकि महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। उन्होंने बताया कि अशोका लेलैंड और टाटा मोटर्स में भी इन उत्पादों को बिक्री के लिए भेजा गया है।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments