भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं का आवाहन किया है कि वह 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी में जुट जाएँ। शर्मा ने कहा कि सेवादल कार्यकर्ता संगठन में सेवा भाव के लिए जाने जाते हैं और वह निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करते हैं।
शर्मा ट्रांजिट कैंप में कांग्रेस सेवादल द्वारा आयोजित बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में सेवा दल की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी ने कहा कि वह कांग्रेस सेवा दल को बूथ स्तर तक मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं और उनका प्रयास होगा कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर दो-दो कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाए।
बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, सुमित राय, सुदर्शन शर्मा, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संगठन मंत्री रामा धारी गंगवार, सरदार सुखा सिंह, सुरेश चंद शर्मा, संजीव कविराज, उमा सरकार, बेबी सिकदर, जगदीश कर्मकार, दिनेश मौर्या सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे



