भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता विधायक की नौटंकी भली-भांति समझ चुकी है और नजूल मामले में सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए वह बस्तियों में लड्डू बांटकर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं ।जबकि सरकार ने नजूल मामले में कोई सकारात्मक पहल नहीं की है और ना ही नजूल मामले में कोई जीओ लागू किया है यदि लागू किया है तो विधायक उसे सार्वजनिक करें। मीना शर्मा पत्रकारों से वार्ता कर रही थी ।उन्होंने कहा के नजूल मामले को लेकर भाजपाई ड्रामा कर रहे हैं पिछले 4 साल में इस मामले को लेकर कई बार मिठाईयां बट चुकी हैं कभी विधायक, कभी भाजपा जिलाध्यक्ष और कभी भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता इसका श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तत्कालीन सीएम हरीश रावत ने नजूल नीति को अंतिम रूप दिया था और गजट नोटिफिकेशन भी जारी किया था। लेकिन भाजपा सरकार में इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। उन्होंने कहा कि भाजपाइयों ने कई बार इसकी घोषणा की है लेकिन वह हवा-हवाई साबित हुई है ।उन्होंने कहा कि विधायक ने कहा था की नजूल नीति लागू ना होने तक वह चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन अब चुनाव नजदीक देख वह छटपटा रहे हैं और भ्रामक प्रचार कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा ने इसका कोई मसौदा तैयार नहीं किया है ।लगता नहीं कि प्रदेश के नए मुख्यमंत्री इस मामले का निराकरण कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में कांग्रेस की सरकार बनने पर नजूल नीति लागू करना प्राथमिकता होगी। इस दौरान पार्षद मोनू निषाद, चेतन भट्ट, संजीव रस्तोगी ,अनिल शर्मा, श्यामल मंडल मौजूद थे।
विधायक की नौटंकी समझ चुकी है जनता -मीना
RELATED ARTICLES



