Friday, March 27, 2026
HomeUttarakhandविधायक राजकुमार ठुकराल ने किया आशा सम्मेलन कार्यक्रम का उद्घाटन 

विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया आशा सम्मेलन कार्यक्रम का उद्घाटन 

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। जनपद उधम सिंह नगर में आशा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा किया गया, सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत किया गया।

प्रथम आशा पुरस्कार लक्ष्मी जोशी, द्वितीय आशा पुरस्कार राजकुमारी, तृतीय आशा पुष्कर सपना भद्रा, ब्लॉक समन्वयक पुरस्कार रवि कुमार, प्रथम आशा फैसिलिटेटर पुरस्कार रीवा राठौर को दिया गया। विधायक द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम का अभिवादन करते हुए अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराए जाने को अपील की गई, तथा संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने हेतु अपील की गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनीता रतूड़ी, पूर्व महानिदेशक अमिता उप्रेती, पूर्व निदेशक डॉक्टर एलएम उप्रेती, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरेंद्र मलिक, समाज सेविका डॉ रजनीश बत्रा सहित स्वास्थ्य विभाग के डीएस भंडारी, चाँद मिया, गोपाल आर्य, निधि शर्मा, जावेद अहमद , प्रदीप महर सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments