Monday, June 23, 2025
HomeUttarakhandविधायक राजकुमार ठुकराल ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान

विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान

भोंपूराम ख़बरी।रूद्रपुर । विधायक राजकुमार ठुकराल ने ग्राम मोतीपुर में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से आशीर्वाद लिया और भाजपा के पक्ष में वोट की अपील की। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के ध्येय पर काम कर रही है। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। भाजपा ने प्रदेश को 2025 तक देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का लक्ष्य बनाया है। डबल इंजन की सरकार पुनः बनने से ही यह सपना साकार होगा। विधायक ने कहा क्षेत्र की जनता ने उन्हें हमेशा दिल खोलकर अपना आशीर्वाद दिया है जिसकी बदौलत वह दो बार से विधायक के रूप में जनता की निरंतर सेवा कर रहे हैं। विधायक ठुकराल ने कहा कि रूद्रपुर विधानसभा को माॅडल बनाने के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहे हैं। डबल इंजन की सरकार में कई बड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। गांव के कोने कोने में आज विकास की झलक साफ दिखाई दे रही है। विकास का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगी। इसके लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है। विधायक ने क्षेत्र की जनता से प्रदेश की खुशहाली और समग्र विकास के लिए एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से वह इस बार जीत की हैट्रिक बनायेंगे। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि राजेश ग्रोवर,प्रमोद बोरा ललित सामंत तेज सिंह सरला मंडल विकास सागर अजय नारायण राजेश ग्रोवर विशन सिंह कार्की रमेश कन्याल त्रिलोक सिंह खड़ायत, खड़क सिंह,बंटी कोली कार्की,परिमल,ललित मेहरा,जगदीश कार्की तेज सिंह राणा खगेन मंडल,विधान मंडल मुकंद मंडल भजन सिंह सपना रानी,कौशल्या आदि लोग उपस्थित थे

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments