भोंपूराम खबरी रुद्रपुर। भाजपा उत्तरी मण्डल के बूथ क्रम संख्या 04 आदर्श कालोनी व घास मंडी में पार्टी के प्रचार दीवार लेखन अभियान का मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार ठुकराल और मेयर रामपाल सिंह ने शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा 60 से अधिक सीटें जीत कर पुनः सरकार बनाने जा रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है। विधायक ठुकराल ने कहा कि कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग से जनता तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुँचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण करने हेतु प्रयासरत हैं l मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि जनता जान चुकी है कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में लिप्त होकर प्रदेश के संसाधनों को जमकर लूटा है और भाजपा राष्ट्र हित को सर्वोपरि मानकर जनता की सेवा करती है।
इस दौरान विधानसभा प्रभारी विजय मंडल, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता, मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक रंजीत सागर, बूथ अध्यक्ष किरन पाल, बंटी कोली सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे l