Saturday, March 14, 2026
HomeUttarakhandविधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से चंपावत उपचुनाव को लेकर...

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से चंपावत उपचुनाव को लेकर योजना रचना से अवगत करवाया

spot_img

भोंपूराम खबरी। चंपावत उपचुनाव के मध्यनजर विधायक शिव अरोरा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री व चंपावत उपचुनाव प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी से चुनाव के सन्दर्भ में विस्तार से वार्ता कर स्थिति से अवगत करवाया। विधायक शिव अरोरा ने कहा टनकपुर मण्डल में बूथ स्तर तक सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है व पार्टी कार्यकर्ता टोली बना कर बूथ स्तर पर घर घर जाकर प्रचार कर रहे हैं व मतदान को लेकर पन्ना प्रमुख तक की योजना रचना को अंतिम रूप दे दिया है। आपको बता दे चंपावत उपचुनाव में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा को टनकपुर मण्डल की जिम्मेदारी दी गयी हैं।जिसके चलते शिव अरोरा लगातार चंपावत उपचुनाव में कमान संभाले हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया आपके मार्गदर्शन चंपावत सीट ऐतिहासिक मतों से विजय होने वाली है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने विधायक शिव अरोरा के संगठनात्मक अनुभव व कार्यकुशलता की सरहाना की ।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments