Thursday, March 19, 2026
HomeUttarakhandव्यापारियों ने बाजार 2 की जगह 6 बजे तक खोलने की मांग...

व्यापारियों ने बाजार 2 की जगह 6 बजे तक खोलने की मांग की

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। प्रांतीय उद्योग मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा। जिसमे व्यापारी और आमजन हित में बाजार 6 बजे खोले जाने की मांग की है।

प्रांतीय उद्योग मंडल के पदाधिकारियों का एक शिष्ट मंडल से जिलाधिकारी रंजना राजगुरु से मुलाकात कर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को संबोधित एक ज्ञापन सौपा। जिसमे व्यापारियों की पीड़ा को ध्यान में रखते हुए बाजार की खोलने की समय अवधि शाम छह बजे तक किये जाने की मांग की है। व्यापारियों ने कहा कि वर्तमान समय में त्योहार भी है, ऐसे में बाजार खोलने की अनुमति 2 बजे तक दिए जाने से बाजार में अफरा तफरी का मौहोल रहता है और भीड़ बढ़ती है। जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता। उन्होंने बाजार खोलने की अनुमति 2 बजे के स्थान पर शाम 6 बजे किये जाने को कहा। जिससे लोगो को खरीदारी करने के लिए समय मिल सके और अनावश्यक भीड़ एकत्रित न हो। साथ ही सरकार को कोरोना काल मे सहयोग करने वाला व्यापारी वर्ग भी अपना व्यापार कर सकेगा। ज्ञापन देने वालों व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, राजकुमार भुड्डी ,निर्मल सिंह हंसपाल ,विनीत जैन, सुनील ठुकराल आदि व्यापारी शामिल थे।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments