भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर । उप जिला निर्वाचन अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को कोरोना संक्रमण को देखते हुए आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन में निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन किये जाने के निर्देश दिए । उन्होने कहा किसी भी कार्यायल का स्टाफ अगर शत-प्रतिशत वैक्सीनेट नही होता है तो उस कार्यालय के कार्यालय अध्यक्ष का इस माह का वेतन रोक दिया जायेगा। उन्होंने बताया इस बार प्रत्येक मतदान केन्द्रों में बायोमेडिकल बकेट, थैली, थर्मल स्कैनर, सैनिटाइजर, पीपीई किट, ग्लब्स आदि आशा के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होने बताया कोई भी मतदान कार्मिक अगर पीपीई किट पहनना चाहता है तो उसे पीपीई किट उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होने बताया कोई भी मेडिकल वेस्ट केवल चिकित्सा विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई डस्टबिन में डाला जायेगा। मतदान के बाद इस मेडिकल वेस्ट डस्टबिन को चिकित्सा विभाग द्वारा नष्ट किया जायेगा। इस अवसर पर सीएमओ सुनीता रतूडी, डा. डीएस पंचपाल, डा. हरेन्द्र मलिक, डा. आरडी भट्ट, एडीपीआरओ महेश कुमार सहित वर्चुअल के माध्यम से खण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे।
शत-प्रतिशत वैक्सीनेट न होने पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए वेतन रोकने के निर्देश
RELATED ARTICLES



