भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय शिवनगर वार्ड नंबर 9 में वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ किया। इस दौरान तनेजा ने कहा कि हर व्यक्ति को कोरोना की वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए तभी हमारे देश कोरोना से जीत सकता है। उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों से निवेदन किया कि जिन्होंने अभी तक एक भी डोज नहीं लगवाई है वह अपनी पहली डोज़ जरूर लगवा ले और जिन लोगों की दूसरी डोज़ का समय हो गया है वह भी अपनी वैक्सीन जरूर लगवा लें। तनेजा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पूरी मेहनत और लगन के साथ इस कार्य को करने में लगी हुई है। उन्होंने पूरी स्वास्थ्य विभाग टीम का भी धन्यवाद किया और पुष्पगुच्छ भेंटकर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पार्षद मोहन भारद्वाज, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे, महामंत्री राजीव कामरा, रंजीत सिंह राणा, उमा सरकार, बेबी सिकदर, वार्ड अध्यक्ष राजेंद्र राठौ,र मिथलेश गंगवार, उर्वशी बढ़ई, सरिता राय, रेखा आदि क्षेत्रवासी मौजूद थे।
शिवनगर में लगा कोविड वैक्सीनेशन कैंप
RELATED ARTICLES



