Monday, March 16, 2026
HomeUttarakhandशीतलहर से बचाव के लिए जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा बैठक

शीतलहर से बचाव के लिए जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा बैठक

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। जनपद में शीतलहर के कारण एक भी जनहानि न हों, इसलिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने सोमवार को डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में शीतलहर से बचाव सम्बन्धी तैयारियों की गहनता से समीक्षा करते हुए दिये।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी पन्त ने कहा कि मौसम में बदलाव के साथ ठंड बढ़ रही है। उन्होंने शीतलहर शुरू होने से पहले ही बेघरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रैन बसेरों में रुकने की व्यवस्था एवं अन्य जरूरी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दियें। उन्होंने रैन बसेरों में सैनिटाइजर, मास्क की व्यवस्था करने के सात महिलाओं एवं पुरुषों के अलग-अलग रुकने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव जलाने की व्यवस्था हेतु पंचायतों में कंटीजेंसी से अलाव की व्यवस्था कराने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिये। डीएम ने इस काम में लापरवाही बरतने वाले नगर निकायों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। ।

उन्होंने सर्दियों में कोहरे एवं धुन्ध के कारण होने वाली वाहन दुर्घटनाओं पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए मोटर वाहनों के साथ ही बेलगाड़ियों, तांगों आदि पर सख्ती से रिफलैक्टर लगवाने के निर्देश पुलिस तथा परिवहन विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने ट्रालियों में 8 से 10 इंच चौड़ी और पर्याप्त लम्बाई की रिफलैक्टर पटियां लगाने के भी निर्देश पुलिस तथा परिवहन विभाग के अधिकारियों को दिये। बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र, अतिरिक्त कमांडेंट अनिल कुमार, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, कौस्तुभ मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments