भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। सीडीएस जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, अपर जिलाधिकारी डाॅ लिलित नारायण मिश्र, जय भारत सिंह, ओसी नरेश दुर्गापाल एवं कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। कहा कि कहा कि जनरल विपिन रावत ने भारतीय सेना में 43 वर्षों से अधिक के अपने लंबे करियर में, कई विशिष्ट पदों पर देश की सेवा की थी। 1 जनवरी 2020 से चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में उन्होंने सशस्त्र बलों की संयुक्तता की योजना तैयार की थी। उनके निधन से देश की अपूरणीय क्षति हुई है।