भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर।वोल्टास लिमिटेड पंतनगर के 9 श्रमिकों की कार्यवाही की मांग को लेकर श्रमिक संयुक्त मोर्चा कल से क्रमिक अनशन करेगा। संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश तिवारी और महासचिव चंद्र मोहन लखेरा ने बताया 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूर अधिकारों की रक्षा व मजदूरों को बंधुवा बनाने वाली चार श्रम संस्थाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा ।श्रम कानूनी अधिकारों को खत्म करने और काम के घंटे बढ़ाने का फरमान आ रहा है, जिसका विरोध होगा। 22 अप्रैल से वोल्टास के धरना स्थल पर प्रतिदिन एक यूनियन के मजदूर अनशन पर बैठेंगे।
श्रमिक संयुक्त मोर्चा कल से करेगा क्रमिक अनशन
RELATED ARTICLES



