भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी एक तीन महीने की बच्ची की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। अचानक तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां बच्ची को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। बच्ची को बुखार की शिकायत बताई जा रही थी। जिससे बच्ची की मौत का कारण कोरोना संक्रमण होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है और नगर निगम की टीम ने अपनी निगरानी में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना ट्रांजिट कैंप के नेताजी नगर निवासी एक व्यक्ति सिडकुल की फैक्ट्री में मजदूरी करता है। शुक्रवार रात वह ड्यूटी से घर आया तो उसकी तीन महीने की बच्ची रोता-बिलखता हुआ पाया। जिसके बाद उसने बच्ची को गोद में लेकर सहलाने लगा। जिसके कुछ देर बाद बच्ची के शरीर ने हरकत करना बंद कर दिया। जिसे देख वह घबरा गया और तुरंत बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहंुचा। जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। जिससे पिता को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वही बताया जा रहा है कि बच्ची को बुखार की शिकायत थी। संदिग्ध परिस्थिति में हुई बच्ची की मौत पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही कोरोना संक्रमित होने की आशंका के चलते स्वास्थ्य व नगर निगम की टीम की निगरानी में उसका अंतिम संस्कार की कार्यवाही की गई।



