Friday, June 20, 2025
HomeUttarakhandसंधू को इंडियन आर्मी कांग्रेस का उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाया

संधू को इंडियन आर्मी कांग्रेस का उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाया

रुद्रपुर।  इंडियन आर्मी कांग्रेस का उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह संधू को बनाया गया है। संधू का इस पद पर मनोनयन इंडियन आर्मी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फौजी सुनील भट्ट ने किया है। बता दे कि काँग्रेसी नेता दलजीत सिंह संधू पूर्व में इंडियन आर्मी कांग्रेस उत्तराखंड के प्रदेश संयोजक पद पर भी रहे है।
उनके इंडियन आर्मी कांग्रेस के अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल मालाएँ पहनाकर स्वागत किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष संधू ने कहा कि  वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें जो ज़िम्मेदारी सौंपी है उसका पूर्ण  कर्तव्य के साथ निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि दलजीत सिंह संधू कांग्रेस के जुझारू ऊर्जावान कार्यकर्ता हैं उन्हें उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।
इस दौरान अजय यादव, मीना शर्मा,  पूनम गुप्ता, रवि कठेरिया, अनिल शर्मा,  कमलेश गुप्ता, राजीव गंगवार,  पीके गुप्ता, राजीव यादव, संदीप थापा, जसवंत सिंह, रामलाल सहित बड़ी संख्या में अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments