Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandसभासद झाम ने सीए राजीव को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित 

सभासद झाम ने सीए राजीव को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित 

spot_img

भोंपूराम खबरी,गदरपुर। सीए की परीक्षा में अपनी कड़ी मेहनत से वार्ड 10 स्थित अनाज मंडी निवासी राजीव अग्रवाल के परीक्षा को पास करने पर पालिका सभासद लीना संजीव झाम के नेतृत्व में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बुधबाजार स्थित श्री सनातन धर्म मन्दिर में सभासद लीना संजीव झाम द्वारा सम्मान समारोह के आयोजन में चार्टेड अकाउंटेंट की परीक्षा में अव्वल राजीव अग्रवाल को बधाई देते हुये स्मृति चिन्ह व प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया साथ ही उनके पिता अनिल अग्रवाल व माता मधु अग्रवाल को भी शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।    इस दौरान सम्मान समारोह में उपस्थित नगर के अनेकों संभ्रांत लोगो ने सीए की परीक्षा में पास राजीव अग्रवाल को अनेकों बधाई सहित शुभकामनाएं दी। आयोजन में सभासद प्रतिनिधि संजीव झाम ने बताया कि चाटेर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में अव्वल राजीव अग्रवाल ने अपने माता-पिता के साथ साथ गदरपुर का भी नाम रोशन किया। कहा कि मेहनत करने वालों की कभी हार नही होती है, जो राजीव ने करके दिखाया है। इस मौके पर पंडित विजय शास्त्री, वेदराज बजाज, सोमनाथ छाबड़ा, अशोक हुड़िया, लेखराज भुड्डी, सुरेंद्र बजाज, कृष्ण बत्रा, निशांत सिंघल, प्रियांशु गुप्ता, मयंक चुघ, वंश गुप्ता, अचिंत सुखीजा, अभिमन्यु बाजपई, साहिल गुंबर, अंकित खेड़ा, अशोक भुड्डी सहित सैंकड़ों लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments