Sunday, March 29, 2026
HomeUttarakhandसरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर...

सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर निकाली तिरंगा रैली

spot_img

भोंपूराम खबरी,गदरपुर। स्वतंत्रता दिवस की 75वी वर्षगांठ के मौके पर सरस्वती शिशु मंदिर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चों के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में ‘हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा’ का जयघोष करते हुए रैली निकालकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया।

सरस्वती शिशु मंदिर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने विद्यालय प्रबंधक चौधरी विनोद सिंह फोगाट एवं प्रधानाचार्य धीरज पंत के संयुक्त नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने को लेकर विद्यालय से हाथों में तिरंगा लेकर मुख्य बाजार होते हुए सकैनिया रोड,अनाज गल्ला मंडी मोड़ तक रैली निकालकर लोगों को जागरुक करने का कार्य किया। रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर वापस भ्रमण करते हुए वापिस विद्यालय जाकर संपन्न हुई इस दौरान बच्चों के द्वारा हाथों में तिरंगे झंडों का प्रदर्शन करते हुए भारत माता की जय के लगाए गए नारों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा इस मौके पर बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार की झांकियों के साथ खासकर भारत मां की झांकी सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों ने हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा के जय घोष के साथ बढ़-चढ़कर रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान बच्चों द्वारा विद्यालय में देशभक्ति गीतों के अलावा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। तिरंगा रैली में प्रबंध समिति के संरक्षक हरबंस लाल छाबड़ा, प्रबंधक चौधरी विनोद सिंह फोगाट ,अध्यक्ष वरयाम चंद्र कंबोज,गोकुल खेड़ा राकेश कंबोज,दर्शन सिंह नेगी,डॉ.सोनू विश्वास,बचन सिंह,योगेंद्र कुमार, प्रेम, रंजीत ,राजेश कुमार, रविंद्र कुमार,प्रीति ,मीना, ममता के अलावा विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा l

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments