Friday, March 20, 2026
HomeUttarakhandसिंह कॉलोनी में हुआ वैक्सीनेशन, स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

सिंह कॉलोनी में हुआ वैक्सीनेशन, स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सिंह कालोनी के कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया। इस दौरान वैक्सीनेशन के काम में लगे स्वास्थ्य कर्मचारियों को भाजपा किसान मोर्चा द्वारा सम्मानित भी किया गया। शिविर में 45 वर्ष की अधिक आयु वाले दर्जनों लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। वही वैक्सीनेशन शिविर का शुभारंभ विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान व पार्षद सुशील चौहान ने किया। इस दौरान विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पूरे देश में वैक्सीनेशन का काम जोर शोर से चल रहा है। उन्होंने सभी लोगों से वैक्सीन लगाने की अपील भी की। वहीं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने कहा कि वैक्सीन कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने में प्रभावी है और इसके कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं हैं। इस मौके पर बृज किशोर, साक्षी, दीक्षा बिष्ट, सुरेखा चौहान, दीपा जोशी आदि स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। वही इस दौरान पार्षद सुशील चौहान, अक्षय गहलौत, अजय चौहान, निखिल रावत, गगन कांडपाल, आकाश, हुकुम सिंह, उदयवीर सिंह, ज्ञान सिंह चौहान, दीपू आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments