Tuesday, March 17, 2026
HomeUttarakhandसीएम धामी ने शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की

सीएम धामी ने शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की

spot_img

भोंपराम खबरी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को शहीद स्थल, खटीमा में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद आंदोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए खटीमा गोली कांड में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि एवं उनकी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की, एवं शहीदों के परिजनों को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शहीद आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण आंदोलनों में शहीद आंदोलनकारियों ने अपनी जवानी, जिंदगानी गवा दी। शहीदों ने इस राज्य हेतु मां की ममता, बहन की राखी परिवार का सुख-दुख छोड़ हंसते-हंसते प्राणों को न्यौछावर कर दिया। उन्होंने खटीमा की धरती को उत्तराखंड राज्य की जननी बताया। उन्होंने कहा शहीदों का स्मरण करना हम सभी के लिए अत्यधिक गर्व के क्षण होते हैं, आने वाले पीढ़ी हमारे शहीदों के संघर्ष को ना भूले इसके लिए शहीदों से जुड़े कार्यक्रम हर वर्ष मनाएं जाएंगे। उन्होंने कहा राज्य निर्माण के लिए शहीद हुए आंदोलनकारी संपूर्ण राज्य की धरोहर हैं, आंदोलनकारियों, शहीदों के संघर्ष को कभी नहीं भुलाया जा सकता है, राज्य सरकार शहीद आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप समृद्ध और प्रगतिशील उत्तराखंड बनाने के लिए संकल्पबद्ध है, एवं शहीदों के सपनों को आगे बढ़ाने हेतु प्रतिबद्ध है, समाज के अंतिम पंक्ति में खङे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए हम कृतसंकल्प हैं। उन्होंने कहा हम राज्य की जनता के सहयोगी बनकर राज्य को विकास के पथ पर आगे ले जाएंगे।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण देश में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 60 हजार से ज्यादा कार्यक्रम हुए हैं। जिसके अंतर्गत ज्ञात और गुमनाम शहीदों का स्मरण किया गया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सड़क रेल हवाई कनेक्टिविटी पर तेज गति के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही है। सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण हमारी सरकार का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिये 1064 शुरू की गई है। सचिवालय में सोमवार को नो मीटिंग डे रखा गया है ताकि शासन के अधिकारी लोगों से मिलने के लिये उपलब्ध रहें। जिला स्तरीय अधिकारियों को भी निर्देश दिये गये हैं कि वे सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालयों में आम जनता से मिलने के लिये उपलब्ध रहेंगे, अधिकारी व कर्मचारी समय पर कार्यालय आएं।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार जो घोषणा करेगी उस घोषणा का लोकार्पण भी करेगी। उन्होंने कहा खटीमा में सीएसडी कैंटीन, रोडवेज बसस्टेशन का निर्माण कार्य (गतिमान), खटीमा की सड़कों में डामरीकरण, खटीमा बाईपास का निर्माण, शारदा घाट, स्नान घाट, क्रोकोडाइल पार्क जैसे तमाम कार्य किए गए हैं, एवं कई अन्य योजनाएं गतिमान है, एवं आगे भी खटीमा का विकास किया जाएगा।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शहीदों को नमन वे श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शहीदो को राज्य की धरोहर बताया। उन्होंने शहीदों के परिवारों से कहा कि शासन-प्रशासन, मंत्रिमंडल एवं संगठन जनता सभी शहीदों के परिवारों के साथ खड़ी है, शहीदों के परिवारों का दुख हम सभी का दुख है। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए सभी को एकजुट होकर चहुमुखी विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। राज्य आंदोलनकारी शहीदों के बल पर ही राज्य का गठन हो पाया है। उन्होंने कहा कि जिन शहीदों के बल पर राज्य का निर्माण हुआ है उन शहीदों को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।

इस दौरान अध्यक्ष वन विकास निगम कैलाश गहतोड़ी, विधायक शिव अरोड़ा, राज्य आंदोलनकारी काशी सिंह ऐरी, दान सिंह रावत, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments