Wednesday, March 18, 2026
HomeUttarakhandसीपीयू कर्मी को डीजीपी ने किया सम्मानित

सीपीयू कर्मी को डीजीपी ने किया सम्मानित

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। काशीपुर में ई रिक्शा से नीचे गिरी मासूम की जान बचाने वाले सीपीयू कर्मी को डीजीपी अशोक कुमार ने सराहनीय सेवा सम्मान देकर सम्मानित किया है। गौरतलब है कि 11 जून को काशीपुर के चीमा चौराहा पर ई-रिक्शा से एक छोटी बच्ची के गिर जाने और उसी वक्त रामनगर की तरफ से आ रही बस के नीचे बच्ची को कुचलने से बचाने के लिए कांस्टेबल सुंदर लाल द्वारा अपनी जान की परवाह किए बिना बच्ची को बचा कर बच्ची की मां के सुपुर्द किया। का0 सुंदर लाल के इस सराहनीय कार्य के लिए, 15 अगस्त गणतंत्र दिवस के मौके पर DGP उत्तराखंड महोदय द्वारा का0 सुंदर लाल को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया। का0 सुंदर लाल का यह कार्य हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments