Thursday, March 19, 2026
HomeUttarakhandसीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का मेयर ने किया लोकार्पण

सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का मेयर ने किया लोकार्पण

spot_img

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। मेयर रामपाल सिंह ने वार्ड नं. 1 बालाजीपुरम में मुख्य द्वार से त्रिलोचन जोशी के घर से होते हुए अनिल शर्मा के घर तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर मेयर रामपाल ने कहा कि जनता की मांग पर इस सड़क का निर्माण 28.87 लाख की लागत से किया जा रहा है। सड़क का निर्माण होने से लोगों को आवागमन में आ रही दिक्कतों से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि शहर का चहुमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है। शहर को माॅडल के रूप में विकसित करने के प्रयास लगातार जारी है। सभी वार्डाे में विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है। कहा कि सभी विकास कार्य पारदर्शिता के साथ कराये जा रहे हैं। विकास कार्यों में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मेयर ने कहा कि जनता ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें सेवा का अवसर दिया है उन उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस दौरान वार्डवासियों ने सड़क और नाली निर्माण के लिए मेयर का आभार व्यक्त करते हुए उनका जोरदार स्वागत भी किया। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिवाकर पाण्डे, देवभूमि व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष विकास शर्मा, पार्षद सुरेश गोरी, नामित पार्षद शलिनी बोरा, हरीश बैज, राहुल चैधरी, दानिश खान, नरेन्द्र कुमार, प्रभु नारायण रावत, अनिल नारंग, जयशंकर सिंह, राजकुमार, बबलू विश्वकर्मा, राम शरण चैरसिया, धर्मेन्द्र सिंह, मनोज शर्मा, जसमन सिंह, कमल साहनी, सतेन्द्र सिंह, राजेन्द्र बलौदी, झबेर सिंह, संदीप द्विवेदी, सुनील, दिनेश कुमार, भोला राम सैनी, मनोज कापड़ी, लक्ष्मी भट्ट आदि मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments