Saturday, June 21, 2025
HomeUttarakhandसुचेतना समाज सेवा मंच ने बाढ़ पीड़ितों को बांटा राशन 

सुचेतना समाज सेवा मंच ने बाढ़ पीड़ितों को बांटा राशन 

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  सुचेतना समाज सेवा मंच द्वारा बाढ़ पीड़ित 50 परिवारों को संस्था डायरेक्टर फादर डेरिक पिंटू ने राशन सामग्री उपलब्ध कराई। सब्जी नगर खेड़ा क्षेत्र में संस्था के सदस्यों ने समाज के असहाय, गरीब, मजदूर व दिव्यांगों को भोजन वितरित किया।

संस्था की कार्यकत्री सपना ने बताया कि विपन्न लोगों की सहायता के लिए संत अन्ना चर्च के पल्ली पुरोहित फादर अरुण सलदाना के माध्यम से लोगों को राशन वितरण कराया गया। उन्होंने कहा कि खेड़ा कालोनी का अतिरिक्त ठाकुर नगर, वार्ड नंबर 10, किच्छा कॉलोनी व फुल संगी के लोगों के मध्य भी राशन वितरण किया जा रहा है।

सपना ने कहा कि कोरोना काल से लेकर हाल ही में आई भयंकर बाढ़ आपदा से पीड़ित लोगों की सुचेतना समाज सेवा मंच के द्वारा लगातार हर तरह से संभव मदद की जा रही है।उन्होंने कहा कि आगे भी राशन वितरण सहित जाड़े के मद्देनजर कंबल वितरण का कार्य किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments