Monday, March 16, 2026
HomeUttarakhandसुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती को ठुकराल ने पराक्रम दिवस के...

सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती को ठुकराल ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाया

spot_img

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती को आज पराक्रम दिवस के रूप में मनाते हुए विधायक राजकुमार ठुकराल ने शहर के संजय नगर खेड़ा में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमाओं पर माल्र्पाण करते हुए उन्हें नमन किया। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने देश की आजादी में जो योगदान दिया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके महान त्याग और बलिदान की बदौलत देश गुलामी की जंजीरों से मुक्त हुआ। विधायक ठुकराल ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने अपने क्रांतिकारी तेवरों से ब्रिटिश राज को हिलाकर रख दिया था। उन्होनंे तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा, जय हिंद जैसे नारों से आजादी की लड़ाई को नई उजा्र देने का का म किया था। नेताजी बोस ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिनसे आज भी युवा वर्ग प्रेरणा लेता है। श्री ठुकराल ने कहा कि नेताजी की देश भक्ति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होनंे स्वतंत्रता स ंग्राम में र्हिस्सा लेने के लिए सिविल सर्विस की नौकरी छोड़ दी और देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त करने की लड़ाई में जी जान से जुट गये। उन्होंने आजाद हिंद सरकार की स्थापना करते हुए आजाद हिंद फौज का गठन किया था। पूर्ण स्वरोजगार के लिए वह कई बार जेल गये। ऐसे महान क्रांतिकारी देशवासियों के दिलों में आज भी जिंदा है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं में नेताजी बोस जैसी देश भक्ति की आवश्यकता है। तभी हम देश को विश्व गुरू बनाने में सक्षम होंगे। इस दौरान शंकर चक्रवर्ती अखिल विश्वास शिव कुमार राय अमल मंडल कन्या मंडल निखिल मंडल सुकुमार सरकार दिलीप सरकार डॉ दीपक सरकार नूर सना रंजीत मंडल संजय ठुकराल अशोक यादव केरु मंडल बंटी कोली प्रवक्ता आशीष छाबड़ा आदि लोग उपस्थित थे

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments