Wednesday, March 18, 2026
HomeUttarakhandस्थानीय सवारियों के बढ़ने से बसों से लगवाए जा रहे है अतिरिक्त...

स्थानीय सवारियों के बढ़ने से बसों से लगवाए जा रहे है अतिरिक्त चक्कर 

spot_img

भोंपूराम खबरी। रुद्रपुर। त्योहारों के चलते रुद्रपुर रोडवेज की सवारियों की संख्या लगातर बढ़ती जा रही है।  सुबह से रोडवेज पर यात्रियों का जमावड़ा देखा गया। यात्रियों की संख्या को देखते हुए रोडवेज के अधिकारी सुबह 5 बजे से व्यवस्था बनाने में लगे रहे। त्योहारों के चलते सवारियों में करीब डेढ़ से दोगुने की वृद्धि के चलते रोडवेज की बसों को अतिरिक्त चक्कर लगाने पड़ रहे है।

रोडवेज के एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि दीपावली और अन्य त्योहारों के चलते निगम की बसों में सवारियों का जमावड़ा लगातार बढ़ता चला जा रहा है। उन्होंने बताया कि दीपावली के बाद भैया दूज पर सवारियों की संख्या में इजाफा रहा। राकेश ने बताया कि निगम की पूरी टीम सुबह 5 बजे से बढ़ती सवारियों के बोझ से पार पाने में लगी रही। उन्होंने बताया कि दिल्ली और देहरादून की बसें सामन्य रूप से चलाई गई। जबकि मुरादाबाद, टनकपुर और बरेली की बसों में यात्रियों की संख्या में इज़ाफ़ा होने पर निगम की बसों का अतिरिक्त चक्कर लगाया गया। राकेश ने बताया कि भैया दूज के चलते बसों को दो से तीन अतिरिक्त चक्कर लगवाए गये

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments