भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। राष्ट्र एवं भारतीय सेना के वीर जवानों के सम्मान में चलाए जा रहे स्वयं सुरक्षा अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने सेना को अपने वेतन प्रतिमाह से 1 प्रतिशत की धनराशि समर्पित की है। अभियान के संस्थापक रजनीश पांडेय ने विधायक राजेश शुक्ला के साथ देहरादून में सुबोध उनियाल से उनके कार्यालय में मुलाकात कर अभियान के बारे में विस्तृत चर्चा की।
अभियान के संस्थापक रजनीश पांडेय ने बताया कि उक्त के संबंध में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने तत्काल अपने निजी सचिव को सहमति पत्र जारी किये जाने के लिए निर्देश दिये है। बताया कि भारतीय सेना के सम्मान में स्वयं सुरक्षा अभियान द्वारा एक अभियान चलाया गया है। जिसमें जनप्रतिनिधियों द्वारा सेवा के वीर जवानों के सम्मान में सहयोग राशि दी जा रही है। जिसका इस्तेमाल सैनिकों के लिए किया जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देश पर रक्षा मंत्रालय द्वारा भारतीय सेना का खाता भी उपलब्ध कराया गया है।



