भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। दिसंबर माह तक जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग कोताही बरतने के मूड में नहीं है। जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग ने इस सप्ताह के अंत तक जिले में 90 प्रतिशत लोगों को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य रखा है। जिले में अभी तक 70 प्रतिशत से अधिक का पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरेंद्र मलिक के मुताबिक जिले में सभी को वैक्सीन की दोनों डोज माह के अंत तक देने का प्रयास स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में करीब 94 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 72 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। डॉ मालिक के मुताबिक कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए अधिक से अधिक लोगों को वैसिनेट किया जा रहा है। ताकि कोरोना महामारी को नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने बताया कि माह के अंत तक जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण किया जा सकता है।



