Tuesday, March 24, 2026
HomeUttarakhandसड़क व नाला निमार्ण का मेयर व भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष...

सड़क व नाला निमार्ण का मेयर व भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

spot_img

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर । सिंह काॅलोनी रेलवे फाटक से शिव मंदिर शांति विहार तक रेलवे किनारे व भुरारानी रोड तक बहुप्रतीक्षित सड़क एवं नाला निर्माण कार्य का मेयर रामपाल सिंह, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल चैहान एवं पार्षद सुशील चैहान ने विधिवत शिलान्यास किया। इस सड़क और नाले के निर्माण की क्षेत्रवासियों द्वारा लम्बे समय से मांग की जा रही थी। इस दौरान शिलान्यास होने पर क्षेत्रवासियों ने मेयर रामपाल सिंह का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से हजारों लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही नाला निर्माण होने से जलभराव की समस्या से भी निजात मिलेगी। मेयर ने कहा कि चुनाव लड़ने के दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से इस सड़क ओर नाले के निर्माण का वायदा किया था। जनभावनाओं के अनुरूप अब इस वायदे को पूरा किया जा रहा है। मेयर ने कहा जनता के हित सर्वोपरि है। उनकी हर योजना जनता के लिए समर्पित है। योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक जनता को मिले इसको ध्यान में रखकर नगर निगम विकास कार्यों को धरातल पर उतार रहा है। सभी वार्डों में विकास कार्य प्रामिकता से कराये जा रहे हैं। शहर में विकास की गति को थमने नही ंदिया जायेगा। मेयर ने कहा कि जो भी वायदे जनता से किये गये थे उन्हें एक एक करके पूरा करने के लिए वह कृत संकल्प है। वही रूद्रपुर को स्मार्ट सिटी बनाना उनका सपना है। जनता के आशीर्वाद से वह इस सपने को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चैहान ने कहा कि मेयर रामपाल सिंह जनता की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। जनता को उनसे जो अपेक्षायें थी उससे कहीं अधिक काम नगर निगम के माध्यम से लगातार किये जा रहे हैं। शहर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त हुयी है। वार्डों में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। मेयर के प्रयासों से शहर तेजी से विकसित हो रहा है।
इस दौरान भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष राकेश सिंह, पार्षद बबलू सागर, अम्बर सिंह, पार्षद प्रतिनिधि शैलेन्द्र रावत, महेन्द्र आर्य, विनय विश्वास, रामकिशन कोली, नरेश चैहान,त्रिलोक सिंह,प्रशांत गुप्ता,महेंद्र सिंह, अनुज आहूजा, हर्वेश मिनोचा, अजय चैहान, जमुना प्रशाद, जेएन तिवारी आदि लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments