Monday, March 16, 2026
HomeUttarakhandहरिद्वार में होने वाले महासम्मेलन के लिए मंथन

हरिद्वार में होने वाले महासम्मेलन के लिए मंथन

spot_img
भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। हरिद्वार में आयोजित होने वाले ब्राह्मणों के महासम्मेलन के लिए रुद्रपुर में ब्राह्मणों द्वारा विचार विमर्श किया गया। जिसमें रुद्रपुर से जाने वाली टीम की संख्या और ब्राह्मण हितों पर  मंथन किया गया ।
26 सितंबर को होने विशाल ब्राह्मण हुंकार महासम्मेलन में ब्राह्मणो द्वारा कई मुद्दे रखने जायेंगे। जिनमे गरीब ब्राह्मणो के हित और भगवान परशुराम और अन्य ब्राह्मण महापुरुषों की प्रतिमा लगवाने जैसे मुद्दे शामिल है । बैठक में अधिक से अधिक संख्या से हरिद्वार जाने और सरकार से अपनी मांगे मंगवाने पर वार्ता की गई। इस दौरान रुद्रपुर कार्यकारिणी के सदस्य इस दौरान वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र कुमार जोशी, जिला अध्यक्ष एडवोकेट उमेश चंद्र जोशी, जिला सचिव सुभाष चंद्र जोशी, जिलाध्यक्ष सुभाषिनी द्विवेदी जिला महासचिव जगदीश चंद्र पांडे रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष  विपुल पांडे महानगर उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र जोशी कोषाध्यक्ष रोहित चंद्र भट्ट सचिव पंकज पांडे और उपसचिव नारायण दत्त पुरोहित, अमरजीत चतुर्वेदी इत्यादि मौजूद रहे ।
RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments