Wednesday, March 18, 2026
HomeUttarakhand10.68 ग्राम स्मैक के साथ दो लोगो को दबोचा

10.68 ग्राम स्मैक के साथ दो लोगो को दबोचा

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। बीती रात रामपुरा पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान दो युवको को स्मैक तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस को दोनों के पास से 10 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद की। जिसकी कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों युवकों को जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार देर शाम रम्पुरा चौकी प्रभारी अनिल जोशी अपने साथ कांस्टेबल महेंद्र और आसिफ के साथ गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक बिलासपुर से स्मैक तस्करी कर यहाँ बेचने आ रहे है। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने रामपुर रोड पर एन झा स्कूल के पास के पास चेकिंग शुरू कर दी। तभी पुलिस को दो युवक बिलासपुर की ओर से आते हुए दिखाई दिए। जो पुलिस को देख कर प्रीत विहार कॉलोनी की ओर मुड़ गए पुलिस ने जब उन्हें रोकने का इशारा किया तो वह लोग भागने का प्रयास करने लगे जिस पर पुलिस ने घेरकर धर दबोच लिया पूछताछ में उन्होंने अपना नाम रम्पुरा निवासी हरिमोहन और महेंद्र बताया। वही तलाशी लेने पर पुलिस को उनके पास से 10.68 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसकी कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल दिया।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments