भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। कुर्मी महासभा के संस्थापक एवं केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार ने जिलाधिकारी उधम सिंह नगर व भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा के माध्यम से नगर की सात विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन प्रेषित किया।
ज्ञापन में कहा गया है कि शहर के मॉल्स में नाबालिग बच्चों से कार्य करवा कर उनका शोषण किया जा रहा है। विभागीय स्तर से जांच करवाकर इन कारपोरेट घरानों पर उचित कानूनी कार्रवाई कर इस शोषण पर रोक लगे। जिला चिकित्सालय में 550 रुपये का अल्ट्रासाउंड होता है जिसे कम किया जाए ताकि गरीब परिवार के लोगों को इलाज सस्ता मिले। नगर में अवैध रूप से काटी जा रही कालोनियों पर रोक लगे। आवास विकास क्षेत्र को थाना ट्रांजिट कैंप से हटाकर नगर में सम्मिलित किया जाए।
ट्रांजिट कैंप में एक ही व्यक्ति के पास राशन वितरण के तीन डिपो हैं। ऐसे में लोग उसकी मनमानी से त्रस्त हैं। नए डिपो होल्डर बनाए जाएँ। शहर में नैनीताल रोड पर कोतवाली से जिला कोर्ट तक, काशीपुर रोड पर गाबा कांटा तथा किच्छा रोड शुक्ला फार्म तक हेलमेट की अनिवार्यता समाप्त की जाए। अक्टूबर में आई आपदा के प्रभावितों को सहायता राशि दी जाए।
ज्ञापन देने वालों में मनोहर लाल गंगवार, प्रेम पाल गंगवार, हर्ष गंगवार, जितेंद्र गंगवार, विशाल गंगवार, राजू, धर्मपाल, सोनी पटेल, शारदा गंगवार, कमलेश गंगवार आदि लोग थे।



