भोंपूराम खबरीरुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने ग्राम बागवाला झील पहुंचकर 50 से भी अधिक बाढ़ पीड़ित परिवारों को कंबल वितरित किए। शर्मा पिछले दिनों क्षेत्र में आई भारी बाढ़ के बाद पीड़ितों से मिलने बागवाला झील पहुंची थी और उस समय उन्होंने पीड़ितों को अपनी तरफ से भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में शर्मा ग्रामीणों को मदद देने के लिए बागवाला झील पहुंची। उन्होंने प्रभावितों को आगे भी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस दौरान समाजसेवी अमरनाथ जैन, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश दुबे, पूर्व प्रधान कामेश्वर जेटली, पूर्व बीडीसी राम गरीब, सूरज, कांग्रेस नेता अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



