Saturday, March 21, 2026
HomeUttarakhandएमएसी की कक्षाएं शुरू करने की मांग को लेकर दो छात्र ऑडिटोरियम...

एमएसी की कक्षाएं शुरू करने की मांग को लेकर दो छात्र ऑडिटोरियम की छत पर चढ़े, दी आत्मदाह की चेतावनी

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज में एमएससी की कक्षाओं को शुरू करने और छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े दो छात्र कालेज के ऑडिटोरियम की छत पर चढ़ गये और वहां से आत्मदाह करने की धमकी देने लगे। वही उनके समर्थन में एबीवीपी के अन्य छात्र कॉलेज प्रागंण में ऑडीटोरियम के नीचे धरना प्रदर्शन करने लगे। जिससे कॉलेज प्रशासन के हाथपांव फूल गये। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्राओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन छात्र अपनी मांगो पर डटे रहे। उधर मुख्यमंत्री के आश्वासन पर छात्र माने और छत से नीचे उतरे।

शनिवार सुबह 9 बजे सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज खुलते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े दो छात्र बीए छठे सेमेस्टर के चंदन भट्ट और एमकॉम द्वितीय सेमेस्टर के सौरभ राठौर कॉलेज परिसर में बने ऑडिटोरियम की छत पर अचानक चढ़ गये और वहां से उन्होने कॉलेज में एसएससी की कक्षाएं शुरू कराने तथा छात्र संघ चुनाव बहान करने की मांग करने लगे। वही उनके समर्थन में अन्य छात्र बिल्डिंग के नीचे धरने पर बैठ कर नारेबाजी लगे। जिससे कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया और उन्होने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रो को समझाने का प्रयासकर नीचे उतरने का आग्रह किया। लेकिन छात्र अपनी मांगो पर अड़े रहे। उनका कहना था कि कॉलेज व विवि प्रशासन द्वारा उनकी मांगो पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसलिए जबतक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी वह नीचे नहीं उतरेगे। छात्रों का यह हंगामा करीब तीन घंटे से अधिक समय तक चलता रहा। करीब 11.30 बजे सूचना पर विधायक सहित भाजपा नेता भारत भूषण चुघ और विकास शर्मा भी कॉलेज पहंुच गये। जहां उन्होने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर छात्रो की बात कराई। जिसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा उनकी मांगो पर जल्द की कार्यवाही किये जाने का आश्वासन देने के बाद छात्र मान गये और छत से नीचे उतर गये। इस दौरान

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments