Saturday, March 21, 2026
HomeUttarakhandक्रिकेट खिलाड़ी स्वर्गीय वीरपाल के जन्मदिवस पर सद्भावना क्रिकेट मैच खेलकर क्रिकेटरों...

क्रिकेट खिलाड़ी स्वर्गीय वीरपाल के जन्मदिवस पर सद्भावना क्रिकेट मैच खेलकर क्रिकेटरों ने दी श्रद्धांजलि।

spot_img
भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। डीपीएस क्रिकेट एकेडमी, रुद्रपुर में स्वर्गीय वीरपाल की स्मृति में उनके जन्मदिवस के अवसर पर एक दिवसीय सद्भावना क्रिकेट मैच आयोजन किया गया। जिसमें हल्द्वानी क्रिकेटर्स और डीपीएस क्रिकेट एकेडमी के बीच 40 – 40 ओवरों का मैच खेला गया।
 बीसीसीआई लेवल वन और  डीपीएस क्रिकेट के हेड कोच शैलेंद्र सिंह ने बताया कि हल्द्वानी क्रिकेटर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। डीपीएस क्रिकेट एकेडमी बल्लेबाजी करते 36.4 ओवरों में 169 रनों पर सिमट गई। जिसमें टिंकू पाल ने नाबाद 56 रन, अनमोल ने 36 रन, दीप चंद ने 26 रनों का योगदान दिया। हल्द्वानी क्रिकेटर टीम की ओर से युवराज ने 3 विकेट हरीश, परितोष ने 2 – 2 विकेट लिए।जवाब में हल्द्वानी क्रिकेटर्स टीम ने 38.5 ओवरों में 9 विकेट खोकर 171 रन बनाकर रोमांचित 1 विकेट से जीत दर्ज की। डीपीएस क्रिकेट एकेडमी की ओर से आकाश कंडारी ने 4 विकेट, दीप चंद ने 3 विकेट लिए। भावेश ने सर्वाधिक 84 रन बनाए। भावेश मैन ऑफ द मैच रहे। और आगे कोच शैलेंद्र ने कहा की स्वर्गीय वीरपाल एक अच्छे और होनहार खिलाड़ी थे, जो कम उम्र में ही उनकी एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।
वहीं मैच समाप्ति के बाद अतिथियों एवं सभी खिलाड़ियों के द्वारा स्वर्गीय वीरपाल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई वहीं वीरपाल के पिता राजेंद्र ग्रोवर ने भी अपने पुत्र को याद कर भावुक हो गए। इस अवसर पर क्रिकेटर्स हल्द्वानी के कोच सुरेंद्र कोरंगा, डीपीएस एडमिन स्टाफ संदीप सिंह सहित अनेको लोग उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments