भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। विगत माह आई जल आपदा में प्रभावितों परिवार को अभी तक कोई भी आर्थिक सहायता नहीं देने से भड़के प्रभावित परिवारों ने आप नेताओं के साथ डीएम कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना दिया। उनका आरोप था कि शासन-प्रशासन ने सर्वे करवाने के बाद भी निर्धारित आर्थिक सहाय ता नहीं दी,जबकि आपदा से गरीब परिवार पूर्णतया बर्बाद हो चुका है। उन्होंने आगाह किया कि यदि उनकी मांग पर ठोस कदम नहीं उठाएं, तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएंगा।
आप के महानगरध्यक्ष नंदलाल के साथ बड़ी संख्या में आपदा प्रभावित परिवार डीएम कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने डीएम कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि विगत माह प्रदेश में आई जल आपदा से रुद्रपुर शहर के गरीब परिवार को भारी नुकसान हुआ है। सभी इलाके जलमग्न होने की वजह से सैकड़ों परिवारों को बर्बाद कर दिया था। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने खानापूर्ति कर प्रभावित प रिवारों को गुमराह करते हुए अपने चहेतों को आर्थिक सहायता का चौक दिया था। जब कि वास्तव में गरीब परिवार इससे वंचित रह गया। आरोप लगाया था कि सत्ताधारी भाजपा व कांग्रेस नेताओं के इशारे पर प्रशासन ने चुनिंदा लोगों को ही निर्धारित धनराशि का चौक दिया। उन्होंने शासन प्र शासन से प्रभावित परिवारों को सर्वे होने के बाद वास्तवित क्षतिपूर्ति दी जानी चाहिए। इस मौके पर रामऔतार सिंह, शोभा मंडल, रेशमलाल, नंद प्रकाश, सुभाष कुमार, निदान सरकार, गंगाराम, सुमन राय, निर्मला देवी, सुषमा हल्दार आदि मौजूद थे।



