Tuesday, March 17, 2026
HomeUttarakhandनजूल भूमि पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय पर ठुकराल का आभार 

नजूल भूमि पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय पर ठुकराल का आभार 

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  नजूल भूमि पर मालिकाना हक का मार्ग प्रशस्त होने पर साई बिहार फेस 2 कालोनी के लोगों ने विधायक राजकुमार ठुकराल के निवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। नजूल भूमि पर मालिकाना हक के लिए किये गये संघर्ष के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जनहित में विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा लम्बे समय से किये जा रहे प्रयास रंग लाये हैं। अब नजूल भूमि पर बसे हजारों परिवारों को मालिकाना हक मिलने की उम्मीद जगी है। विधायक ठुकराल ने कहा कि नजूल भूमि की समस्या का समाधान उनके जीवन का सबसे बड़ा सपना था। उनके लगातार प्रयास और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेने के बाद मेहनत रंग लायी है। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पाण्डेय, राधेश शर्मा, अशोक यादव, संजय ठुकराल,महेश सिंह चैहान,शत्रुघन सिंह, सुशील पाल, दिलरंजय, रोहित कुमार, तेजपाल राना, शैलेश, नीरज राना, प्रेम सिंह, राम अवतार, राम भजन, दुर्गेश कुमार,राहुल कुमार, सुमित कुमार, सुरेन्द्र कुमार,राम स्वरूप, दीपक कुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments