Tuesday, March 17, 2026
HomeUttarakhandपरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब को किया याद 

परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब को किया याद 

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर मेयर रामपाल सिंह ने पार्षदों सहित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस दौरान मेयर सिंह ने कहा कि डॉ अंबेडकर ने देश का संविधान लिखा था जिसमें सभी जाति धर्म और सभी वर्गों का बराबर सम्मान किया। वह देश के पहले कानून मंत्री थे और उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का संविधान लिखा। उन्होंने देश के सबसे निचले स्तर के व्यक्ति को भी ऊपर लाने का पूर्ण प्रयास किया और सभी को संपूर्ण अधिकार दिए। इसकी वजह से ही हमारा देश तरक्की कर पाया जिसको पूरा देश हमेशा याद रखेगा। डॉ अंबेडकर स्वतंत्र भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माता थे। इस अवसर पर पार्षद बबलू सागर, अंबर सिंह, प्रमोद शर्मा, विधान राय, भुवन गुप्ता, डाॅ राकेश सिंह, निमित्त शर्मा, सोनू अनेजा, सुनील कुमार, नरेश सागर आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments