भोंपूराम खबरी रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जनपद मुख्यालय में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया गया। जिलाधिकारी के कैम्प कार्यालय मे जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कै0 रणजीत सेठ (से0नि0) द्वारा झण्डा व बैच लगाया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपील करते हुए कहा आम नागरिक सशस्त्र सेना झण्डा दिवस कोष में अपना योगदान दे। उन्होंने कहा समाज की इस वर्ग का पुनर्वास करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होने कहा कोष के लिए लगातार धन इकठ्ठा करने के प्रयास की आवश्यकता हैं ताकि उस धन से शहीदों की पत्नियो उनके आश्रितों सहित विकलांग सैनिकों की स्थिति मे सुधार किया जा सके। इस अवसर पर सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी भगवत सिंह, सैनिक कल्याण विभाग के दर्शन पंत, किशन सिंह रावत, मनोज कुमार पांडेय व सुदर्शन सिंह उपस्थित थे।



