Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandपैरालंपिक के पदक विजेता मनोज सरकार निगम के ब्रांड एंबेसडर बने 

पैरालंपिक के पदक विजेता मनोज सरकार निगम के ब्रांड एंबेसडर बने 

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता व अर्जुन अवाॅर्डी अंतर्राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी मनोज सरकार को नगर निगम का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। मनाज सरकार निगम की टीम केसाथ लोगों को कूड़ा न फैलाने और शहर को सुंदर बनाने के लिए जागरूक करेंगे।

मेयर रामपाल सिंह और मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने मनोज सरकार के घर पहुंच कर उन्हें ब्रांड अंबेसडर बनाये जाने से सम्बंधित पत्र सौंपा। इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि मनोज सरकार ने शहर ही नहीं बल्कि प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने अभावों से निकलकर अपनी प्रतिभा का बेहतरीर प्रदर्शन किया। कहा कि मनोज सरकार क्षेत्रवासियों के लिए एक सेलिब्रिटी बन चुके हैं, अब वह शहर की स्वच्छता एवं सुंदरता में भी अपना योगदान देंगे। इस दोरान मनोज सरकार ने मेयर रामपाल सिंह और एमएनए विशाल मिश्रा के साथ ही पूरे शहरवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा ब्रांड एंबेसडर के रूप में उनकी यह कोशिश रहेगी कि उन्होंने जो दूसरे देशों में जाकर जो स्वच्छता देखी है उसे वह नगर निगम और शहरवासियों के साथ मिलकर अपने शहर में भी धरातल पर उतारने का प्रयास करेंगे।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments