भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। देहरादून में आयोजित खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर उधम सिंह नगर का प्रतिनिधित्व करते हुए नगर स्थित जेसीज पब्लिक स्कूल के छात्र समृद्ध कश्यप ने अंडर-14 आयु वर्ग बैडमिंटन में अल्मोड़ा के प्रतिभागी से शानदार मुकाबला करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। समृद्ध कश्यप ने 21-13 तथा 21-16 से सीधे सेटों में अल्मोड़ा के खिलाड़ी को हराकर शानदार जीत हासिल कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। दो दिवसीय यह राज स्तरीय प्रतियोगिता देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित की गई। विद्यालय के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर, प्रधानाचार्य तथा उप प्रधानाचार्य ने समृद्ध कश्यप को इस जीत पर बधाई देते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
जेसीज के समृद्ध ने बैडमिंटन में जीता स्वर्ण
RELATED ARTICLES



