Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandराहुल गांधी के देहरादून दौरे को कांग्रेसियों ने कसी कमर 

राहुल गांधी के देहरादून दौरे को कांग्रेसियों ने कसी कमर 

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  देहरादून में 16 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की प्रस्तावित विशाल जनसभा की तैयारियों को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को रैली के संबंध में जिम्मेदारियां सौंपी गई।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने बताया कि हमारे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की देहरादून में प्रस्तावित जनसभा में नगर से सैकड़ों कार्यकर्ता देहरादून के लिए रवाना होंगे। इस सम्बंध में कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। 15 दिसम्बर रात को देहरादून के लिए बसों को देहरादून के लिये रवाना किया जाएगा। तनेजा ने कहा कि उत्तराखंड में राहुल गांधी की जनसभा के साथ चुनाव का बिगुल फूंका जाएगा और उसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की ताबड़तोड़ जनसभाएं उत्तराखंड में कराई जाएंगी।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आम जनता इस भाजपा सरकार की तानाशाही फैसलों से तंग आ चुकी है और सत्ता से भाजपा को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान कर कांग्रेस की सरकार बनाने को तैयार बैठी है। पूर्व पालिकाध्यक्षा मीना शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी देहरादून में जनसभा कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएंगे और तत्पश्चात रुद्रपुर में भी हमारे राष्ट्रीय नेताओं की जनसभा की रूपरेखा तैयार की जाएगी इस दौरान पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे, सीपी शर्मा, पार्षद मोहन खेड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पन्त,, निसार खान कांग्रेस की महिला अध्यक्ष मोनिका ढाली, युवा अध्यक्ष प्रकाश अधिकारी, महामंत्री नवाब सिंह, राजीव कामरा, एनएसयूआई के अध्यक्ष चेतन भट्ट आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments