Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandनजूल भूमि मामले के निस्तारण पर विधायक ठुकराल का हुआ स्वागत 

नजूल भूमि मामले के निस्तारण पर विधायक ठुकराल का हुआ स्वागत 

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  उत्तराखंड नजूल भूमि प्रबंधन व्यवस्थापन एवं निस्तारण विधेयक 2021 विधानसभा में पारित होने पर देहरादून से लौटे विधायक राजकुमार ठुकराल का भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान के निवास पर स्वागत किया किया।

इस दौरान चौहान ने कहा कि नजूल भूमि पर अध्यादेश विधानसभा में पारित होना नगर के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। विधायक राजकुमार ठुकराल के कई वर्षों के प्रयास रंग लाये हैं। अब नजूल भूमि पर बसे हजारों परिवारों को मालिकाना हक मिलना तय हो गया है। नगर की सबसे बड़ी समस्या का समाधान कराने में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी अहम योगदान रहा है। अध्यादेश पारित होने से शहरवासियों में खुशी की लहर है। विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा नजूल भूमि पर मालिकाना हक दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता थी। पिछले कई वर्षों से वह नजूल भूमि पर मालिकाना हक का मुद्दा विधानसभा में उठा रहे थे। मुख्यमंत्री धामी ने इस मुद्दे पर गंभीरता दिखाते हुए हजारों लोगों को राहत दी है। इस अवसर पर भाजपा नेता सुरेश कोली, सुनील चौहान, अनिल तनेजा, आदेश कुमार राणा, रमेश पाल, सुशील चौहान, राजेंद्र कुमार, हुकम सिंह, बंटी कोली, सुशील चैहान, सूरज, राम कुमार गुप्ता, अशोक यादव, नीटू ग्रोवर आदि भी मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments