भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में उत्तरांचल वालीबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में आगामी 47वीं जूनियर नेशनल (बालक- बालिका) वालीबॉल चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने हेतु उत्तराखण्ड की बालिका वर्ग की टीम का चयन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड वॉलीबॉल संघ के उपाध्यक्ष बसन्त तिवारी , महासचिव मृत्युंजय ने उत्तराखंड वॉलीबॉल संघ द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर चयन प्रक्रिया का शुभारंभ किया ।चयन प्रतियोगिता में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों में से 11 जिलों से 85 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
उक्त चयन प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी रथीश नायर की देखरेख में सम्पन्न हुई। चयनित टीम दिनांक 24 दिसम्बर से 30 दिसम्बर 2021 तक वर्धमान (पश्चिम बंगाल) में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। इस अवसर पर , आँचल कटारिया ,चम्पा मटियाली , दिनेश कुमार, सुरेश बिष्ट, कौशल गुप्ता, कविता आर्या, मदन बघरी एवं स्थानीय खेल प्रेमियों समेत विभिन्न जिलों से आये सैकड़ों प्रतिभागी उपस्थित रहे।



