भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बंगाली समाज को नाराज कर गए। सरकारी कार्यक्रम में उनके कार्यक्रम स्थल के सामने ही बंगालियों के वरिष्ठ नेता और पार्टी में लंबे समय से जुड़े उत्तम दत्ता के घर खाने का कार्यक्रम था। इसके लिए सरकारी व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में अफसर और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। पंडाल भी सजाया गया था। द्वार पर मुख्यमंत्री पर फूलों की वर्षा की जानी थी। गाजे-बाजे भी बजने थे लेकिन मुख्यमंत्री के विवाह स्थल से निकलते समय गेट पर अचानक गाड़ी हैलिपेड की ओर मोड़ देने से वहां सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई। जिसे लेकर बंगाली नेता उत्तम दत्ता के समर्थकों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और सीएम का भोजन कार्यक्रम में शामिल नही होना इसे राजनैतिक चाल बताया।
सीएम के उत्तम दत्ता के घर भोजन पर नही आने से बंगाली समाज मे रोष
RELATED ARTICLES



