भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर- तीन कृषि कानून बिल वापस होने और किसानों की सभी मांगे पूरी होने पर आज किसान नेता सतपाल सिंह ठुकराल ने शुकराना यात्रा प्रारंभ की ।सर्वप्रथम किसान नेता ठुकराल गोल मार्केट स्थित गुरुद्वारे पहुंचे ,जहां उन्होंने अरदास की और नंगे पांव साइकिल के जरिए रुद्रपुर से शुकराना यात्रा शुरू की ।गुरुद्वारा गोल मार्केट के सचिव मनजीत सिंह मक्कड़ ने उन्हें शुभकामनाएं दी। किसान नेता सतपाल ठुकराल ने बताया की तीन कृषि कानून बिल वापस लेने के लिए पूर्व में उन्होंने दिल्ली तक नंगे पांव पदयात्रा की थी और शीशगंज गुरुद्वारे में अरदास की थी। अब जब किसानों की सारी मांगे पूरी हो चुकी हैं तो वह साइकिल के जरिए शुकराना यात्रा शुरू कर रहे हैं। वह साइकिल से पहले दिल्ली के शीशगंज गुरुद्वारे पहुंचेंगे जहां अरदास कर वह अमृतसर के लिए रवाना होंगे। अमृतसर में वह स्वर्ण मंदिर पहुंचेंगे, जहां से अरदास कर वह वापस लौटेंगे। ठुकराल ने कहा कि तीन कृषि कानून किसानों के लिए काला धब्बा थे, जिन्हें वापस लेने के लिए किसानों को 1 साल से अधिक समय तक संघर्ष करना पड़ा और इस आंदोलन में सैकड़ों किसानों ने शहादत दी ।लेकिन अब केंद्र सरकार ने किसानों की सारी मांगे मान ली है जिससे यह आंदोलन समाप्त हो गया है। इसलिए वह शुकराने यात्रा शुरू कर रहे हैं।
किसान नेता सतपाल ने शुरू की शुकराना यात्रा
RELATED ARTICLES



