Monday, March 16, 2026
HomeUttarakhandठप रहा एसबीआई का सर्वर, ऑनलाइन लेन-देन हुआ प्रभावित 

ठप रहा एसबीआई का सर्वर, ऑनलाइन लेन-देन हुआ प्रभावित 

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। शहर के लगभग हर एसबीआई की ब्रांच में कई घंटे सर्वर डाउन होने की परेशानी देखने को मिली। इसके कारण न सिर्फ बैंकों के बाहर कतार में लगे लोग व्यवस्था सुधरने का इंतजार करते रहे बल्कि भुगतान के लिए भारत सरकार द्वारा अधिकृत वेबसाइट का इस्तेमाल करने वाले लोग भी खासे परेशान दिखे।

एसबीआई की कुछ ब्रांचों में यह परेशानी कई घंटों रही। लोग नया अकाउंट बनवाने, मैनुअली पैसे जमा करने और कई तरह की जानकारी पाने के लिए भटकते रहे। सिस्टम बंद होने के कारण कर्मचारियों ने साफताैर पर हाथ खड़े कर रखा था। इसके कारण ही लोगों को तकलीफ हो रही थी। स्थिति सामान्य होने का लोग घंटों इंतजार कर रहे थे। पर कइयों के हाथ सिर्फ निराशा ही लगी। वे समय को देखकर चलते बने और उनका कोई काम नहीं हो पाया

आपके अपने न्यूज पोर्टल भोंपूराम खबरी ने लाेगों की शिकायत के बाद एसबीआई ब्रांचों का जायजा लिया। सबसे ज्यादा दिक्कत आवास विकास रिंग रोड स्थित ब्रांच में मिली। यहां कर्मचारी लोगों को किसी तरह का सहयोग करने को तैयार नहीं थे। दोपहर के डेढ़ बजे थे। लोगों की लंबी लाइन लगी थी। तकरीबन हर काउंटर लोगों के पूछने पर क्या समस्या है का एक ही जवाब मिल रहा था कि सर्वर डाउन है।

इसके बाद आपके अपने न्यूज पोर्टल भोंपूराम खबरी को अनेक फ़ोन ऐसे प्राप्त हुए जिसमे लोगों ने शिकायत करी कि स्टेट बैंक से जुड़े उनके खातों के जरिये सोशल वेबसाइट्स में भी भुगतान संभव नहीं हो पा रहा। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान को भी पलीता लगता दिखा। लोगों का कहना था कि वह ऑनलाइन ट्रांसैक्शन सुविधा के कारण नकद साथ में नहीं रखते। लेकिन एसबीआई की कनेक्टिविटी खत्म होने के कारण उन्हें बहुत स्थानों पर असुविधा और शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।

एसबीआई के अधिकारी चंद्रप्रकाश ने कहा कि इस तरह की समस्या कभी कभार ही सामने आती है। उन्होंने कहा कि बैंक के मुख्यालय स्तर पर इस समस्या को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है और ग्राहकों को हुई परेशानी के लिए बैंक खेद प्रकट करता है।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments