भोंपूराम खबरी रुद्रपुर। नजूल भूमि पर मालिकाना हक का शासनादेश जारी होने पर शहर की विभिन्न बस्तियों से पहुंचे लोगों ने विधायक राजकुमार ठुकराल का उनके निवास पर जोरदार स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस दौरान मिष्ठान वितरण करने के साथ ही विधायक ठुकराल को सम्मानित भी किया गया।
लोगों ने कहा कि कहा कि विधायक राजकुमार ठुकराल की कई वर्षों की मेहनत के परिणाम स्वरूप नगरवासियों को नजूल भूमि पर मालिकाना हक की सौगात मिलने जा रही है। नजूल भूमि पर अध्यादेश विधानसभा में पारित होने के तुरंत बाद शासनादेश जारी होना बहुत बड़ी उपलब्धि है। अब नजूल भूमि पर बसे हजारों परिवारों को मालिकाना हक मिलना तय हो गया है। वहीं विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा नजूल भूमि पर मालिकाना हक दिलाना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता थी। पिछले कई वर्षों से वह नजूल भूमि पर मालिकाना हक का मुद्दा विधानसभा में उठा रहे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मुद्दे पर विशेष रूचि दिखाते हुए हजारों लोगों को राहत दिलायी है। इ
इस दौरान विकास सागर, विक्रम सिंह रावत, अनूप नैनवाल, रोहित कुमार, अनिल कुमार, ओमप्रकाश यादव, राजपला, विजयपाल, आकाश, अनिल, विश्वजीत मलिक, नन्हे पाल, नारायण पाल, चन्द्रसेन, विक्की पाल, पूरन लाल, बलदीप सिंह, रमेन विश्वास, अखिल विश्वास, अशोक यादव, नीरज कुमार, रविन्द्र सिंह, पंकज कुमार, मुनेन्द्र कुमार, चरनजीत सिंह, धरमपाल सिंह, जीएल गंगवार, रोशन लाल, बृजपाल कोली, परमजीत सिंह, मंगल सिंह आदि मौजूद थे।



